देश

नैनीताल में वकील ने कार के अंदर खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट मिला

नैनीताल कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब पार्किंग में खड़ी एक कार के अंदर अधिवक्ता का खून से सना शव मिला। घटना ने अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को झकझोर कर रख दिया।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे कुछ अधिवक्ताओं ने पार्किंग में खड़ी कार के अंदर पूरन सिंह भाकुनी को खून से लथपथ देखा। उनके हाथ में पिस्टल थी…जिसे देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस को कार के बोनट से एक सुसाइड नोट भी मिला है…जिसमें अधिवक्ता ने बीमारी से परेशान होने की बात लिखी है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।

हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button