उत्तराखंड

मसूरी नगर पालिका को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर, बम स्क्वायड कर रहा जांच

उत्तराखंड की पर्यटन नगरी मसूरी की नगर पालिका को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी के बाद मंगलवार को मसूरी पुलिस, प्रशासन और खुफिया एंजेसी एक्टिव हुई और पूरी नगर पालिका परिसर को खाली कराया गया. बम निरोधक दस्ता की टीम और डॉग स्क्वायड पूरे परिसर की जांच कर रहे हैं. फिलहाल पालिका के अंदर लोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है.

दरअसल, सोमवार 22 जून को मसूरी नगर पालिका को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. खास बात है कि ई-मेल में उत्तराखंड के कई धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों और महत्वपूर्ण स्थानों का भी जिक्र किया गया है. धमकी मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई है. पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है.

अभी तक की जांच में सामने आया कि, धमकी भरा ई-मेल नगर पालिका परिषद मसूरी और उप जिलाधिकारी कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पर आया. मेल कथित रूप से खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजा गया है. जिसमें मसूरी नगर पालिका कार्यालय और उत्तराखंड व दिल्ली के कुछ खास जगहों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है.

फिलहाल बम स्क्वायड की टीम ने पालिका परिसर को खाली करने का निर्देश दिया है. पूरी टीम परिसर की सघन जांच कर रही है. जांच के बाद मामले से पर्दा उठ पाएगा.

गौर है कि उत्तराखंड का मसूरी काफी महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है. हर दिन मसूरी में हजारों पर्यटक देश-विदेश से आते हैं. इसके अलावा मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) भी है. जहां सिविल सर्विस के प्रशिक्षु रहते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button