हेलीपैड पर नन्हीं छात्रा से मिले सीएम धामी, सिर पर फेरा हाथ, पढ़ाई के बारे में पूछा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता से बातचीत को कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. फिर चाहे वो युवा हों या बुजुर्ग या फिर बच्चे. देहरादून पुलिस लाइंस हेलीपैड से सीएम धामी की एक नन्ही बच्ची के साथ बातचीत का वीडियो सामने आया है. सीएम धामी ने बच्ची से उसकी पढ़ाई लिखाई और अन्य चीजों के बारे में पूछा.
सीएम धामी की नजर देहरादून स्थित पुलिस लाइंस के हेलीपैड के किनारे खड़ी एक स्कूली बच्ची पर पड़ी. मुख्यमंत्री सीधे बच्ची के पास गए. उन्होंने बच्ची से पूछा कि वो किस कक्षा में पढ़ती है तो उसने बताया कि वो तीसरी कक्षा में पढ़ती है. इस पर सीएम ने उससे अपना नाम पूछा.
बच्ची ने बड़े आत्मविश्वास से सीएम को बताया कि उनका नाम श्री पुष्कर सिंह धामी है. सीएम धामी ने बच्ची से सुनकर अपना नाम दोहराया. इसके बाद उन्होंने बच्ची से पूछा कि वो स्कूल जा रही है या फिर स्कूल से लौट रही है. उन्होंने बच्ची के सिर पर स्नेह से हाथ फेरा.
#WATCH | Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami interacted with a young schoolgirl at the helipad in Police Lines, Dehradun.
The Chief Minister walked over to meet the child, who was present near the helipad, and warmly spoke with her, enquiring about her studies and… pic.twitter.com/L2FQhoj0aD
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 27, 2026
ये पहला मौका नहीं है जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्कूली बच्ची से बातचीत को हो. इससे पहले भी कई बार वो छात्रों से बात कर चुके हैं. कई बार वो छात्रों के साथ खेल भी चुके हैं. इसके साथ ही सीएम धामी कई बार मॉर्निंग वॉक के समय लोगों से मिलकर, उनसे बातचीत कर कुशल क्षेम पूछने के साथ ही विकास पर भी बात कर चुके हैं.
गौरतलब है कि उत्तराखंड में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. पुष्कर सिंह धामी सीएम के रूप में उत्तराखंड में सबसे ज्यादा समय तक कुर्सी पर बैठने का रिकॉर्ड बना चुके हैं. उन्हें उम्मीद है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव जीतकर बीजेपी हैट्रिक लगाएगी. हालांकि कांग्रेस भी कई मुद्दों पर सरकार को घेरकर 10 साल का सत्ता का अपनी पार्टी का सत्ता का सूखा दूर करने की जतन में लगी है.




