उत्तराखंड

रायपुर विधानसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी एवं विधायक प्रतिनिधि बने वरिष्ठ अधिवक्ता एन.के. गुसाईं 

रायपुर विधानसभा से भाजपा विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता एनके गुसाईं को रायपुर विधानसभा का मीडिया प्रभारी तथा विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह निर्णय रायपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से विस्तृत विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।

संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे एन.के. गुसाईं को पार्टी की नीतियों, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विधायक प्रतिनिधि के रूप में एन.के. गुसाईं जनता और विधायक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने तथा संगठनात्मक कार्यों को गति देने का दायित्व भी निभाएंगे। साथ ही वे प्रदेश नेतृत्व द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पार्टी हित में कार्य करेंगे।

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा एन.के. गुसाईं एक अनुभवी, समर्पित, कर्मठ एवं संगठन के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उन्हें विश्वास है कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button