उत्तराखंड

राष्ट्रीय खेल हॉकी के महानायक का जन्मदिन हमे प्रेरणा देता है: चौ नीरपाल

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने कहा कि खेल दिवस स्पोर्ट्स स्टेडियम में अग्निवीर की भर्ती होने के कारण बाजोरिया इंटर कॉलेज में मनाया गया।

हॉकी के महान खिलाड़ी दादा मेजर ध्यानचंद की जयंती पर बाजोरिया इंटर कॉलेज में बालक,बालिका हॉकी प्रतियोगिता आयोजित कर खेल दिवस मनाया।

इस अवसर पर पहुंचे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी व पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौ नीरपाल सिंह ने सर्वप्रथम दादा मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की,तत्पश्चात हॉकी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों से खेल भावना से खेलने की अपील करते हुए कहा कि खेल हमे मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत करता है, खेल हमे अनुशासन सिखाता है।आप सभी मन लगाकर मेहनत करो एक दिन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करोगे।

इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा,उप क्रीड़ा अधिकारी प्रवीण कुमार,बाजोरिया इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल राजीव रंजन, कोच लाल धर्मेंद्र,सुधीर कुमार,मेनका टांक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button