बेटे जसपाल राणा के जन्मदिन पर मां श्यामा देवी ने भी त्यागी देह, सीएम धामी ने जताया शोक

इसी महीने 12 जून को इंटरनेशनल शूटर और भारतीय शूटिंग टीम के हाई परफॉर्मेंस कोच जसपाल राणा का असमय निधन हो गया था. 24 जून को उनकी तेरहवीं थी. रविवार 28 जून की रात उनके जन्मदिन पर उनकी माता जी ने भी देह त्याग दी. बेटे के निधन से लगे आघात के बाद से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी.
जसपाल राणा की मां श्यामा राणा को 16 जून को तबीयत ज्यादा खराब होने पर दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बेटे जसपाल राणा के निधन का आघात मां श्यामा देवी राणा सहन नहीं कर सकीं और ठीक उनके जन्मदिन की रात उनका निधन हो गया.
श्री नारायण सिंह राणा जी की धर्मपत्नी एवं प्रसिद्ध भारतीय निशानेबाज, पद्मश्री स्व. जसपाल राणा जी की पूज्य माताजी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें… pic.twitter.com/KISVtyLqJL
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 28, 2026
28 जून को जसपाल राणा का जन्मदिन पड़ता है. उनकी मां का निधन भी उसी दिन हुआ है. 16 दिन के अंदर जसपाल राणा के परिवार को दो बड़े आघात लगे हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्यामा देवी राणा के निधन पर गहरा शोक जताया है.
महान निशानेबाज एवं ‘पद्म श्री’ स्व. जसपाल राणा जी की पूज्य माताश्री श्रीमती श्यामा देवी जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। माँ यमुना दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।




