उत्तराखंड

देहरादून में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाई, दोबारा से देनी थी परीक्षा

राजधानी से एक सुसाइड का मामला सामने आया है। जहां, पटेल नगर क्षेत्र में रिया कुमारी (23 वर्षीय) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी है। छात्रा नीट पेपर की तैयारी कर रही थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार रिया कुमारी (23 वर्षीय) मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहती थी। इसलिए वो लंबे समय से नीट पेपर की तैयारी कर रही थी लेकिन उससे सफलता नहीं मिली थी। परिजनों कि माने तो चयन नहीं होने के कारण रिया काफी समय से तनाव और निराशा में थी। आज सुबह जब उन्होंने उसके रूम का दरवाजा खोला तो देखा कि वह पंखे से फंदे पर लटकी रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छानबीन के दौरान पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें उसने माता-पिता के लिए “मम्मी-पापा आई लव यू” लिखा है। इसके साथ ही उसने पढ़ाई में सफलता नहीं मिलने की वजह से निराश होकर यह कदम उठाने का जिक्र किया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button