उत्तराखंड

बेटे जसपाल राणा के जन्मदिन पर मां श्यामा देवी ने भी त्यागी देह, सीएम धामी ने जताया शोक

इसी महीने 12 जून को इंटरनेशनल शूटर और भारतीय शूटिंग टीम के हाई परफॉर्मेंस कोच जसपाल राणा का असमय निधन हो गया था. 24 जून को उनकी तेरहवीं थी. रविवार 28 जून की रात उनके जन्मदिन पर उनकी माता जी ने भी देह त्याग दी. बेटे के निधन से लगे आघात के बाद से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी.

जसपाल राणा की मां श्यामा राणा को 16 जून को तबीयत ज्यादा खराब होने पर दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बेटे जसपाल राणा के निधन का आघात मां श्यामा देवी राणा सहन नहीं कर सकीं और ठीक उनके जन्मदिन की रात उनका निधन हो गया.

28 जून को जसपाल राणा का जन्मदिन पड़ता है. उनकी मां का निधन भी उसी दिन हुआ है. 16 दिन के अंदर जसपाल राणा के परिवार को दो बड़े आघात लगे हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्यामा देवी राणा के निधन पर गहरा शोक जताया है.

महान निशानेबाज एवं ‘पद्म श्री’ स्व. जसपाल राणा जी की पूज्य माताश्री श्रीमती श्यामा देवी जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। माँ यमुना दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button